देहरादून की स्वच्छता रैकिंग में आया सुधार


देश के 4242 शहरों में दून नगर निगम को मिली 124वीं रैकिंग


स्वच्छता रैंकिंग में उत्तराखंड के सभी नगर निगमों में देहरादून ने पहलास्थान हासिल किया है। जबकि, देशभरमें देहरादून को 124वां स्थान मिला है। पिछले साल की तुलना में इस बार देहरादून नगर निगम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।


। गुरुवार को नगर निगम में पत्रकारों को नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि, पिछले साल देहरादून नगर निगमको 384वीं रैंक मिली थी। लेकिन, इस बारदेहरादून ने अपनी रैंकिंग में खासा सुधार किया है। पिछले साल उत्तराखंड के नगर निगमों में देहरादून पांचवें स्थान पर था। इस बार पहले नंबर पर आया है।


मुख्यमंत्रीनेदीमेवरगामाकोबधाईः मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने दून नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण में सुधार के लिए मेयर सुनील उनियाल गामा को बधाई दीहै।स्वच्छता सर्वेक्षण परिणाम जारी होने के बाद मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनयशंकर पांडेय ने सीएम रावत से मुलाकात की थी।


। स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तराखंडको तीनपुरस्कार मिलेः देहरादून।स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के नतीजों में राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के सभी नगर निगमों ने अपनी रैंकिंग सुधारी है। राज्य में एक लाख से कम आबादी वाले शहरों कि बीच सिटीजन फीडबैक के मामले में नंदप्रयाग नगर पंचायत पहले, अल्मोड़ा किट को देशभर में तीसरा स्थान हासिल हुआ है। इतना ही नहीं, सौ से कमशहरों वाले राज्यों की श्रेणी में भी उत्तराखंड को देशभर में बेस्ट परफॉर्मिग तीसरा स्थान हासिल हुआ। गुरुवार को यह जानकारी देते हए सरकार के प्रवक्ता और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि देशभर के 4,242 शहरों और 62 कैंट बोर्ड के बीच सर्वेक्षण में राज्य के निकायों नेहर श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन किया।एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की सिटीजन फीडबैक श्रेणी में नंदप्रयाग नगरपंचायत देशभर में पहले, अल्मोड़ा कैंट बोर्ड को तीसरा स्थान मिला।


इंदौर लगातार चौथे साल देश में सबसे साफ शहर


स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को लगातार चौथे साल भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा।


ओवरऑल रैंकिंग में मुनिकीरेती सर्वश्रेष्ठ


उत्तराखंड की ओवरऑल रैकिंग में इस साल भी मुनिकीरेती नगर निकाय पहले स्थान पर आया है। नगर निगम देहरादून दूसरे और रुड़की तीसरे स्थान पर आया।


नगर निगमों की स्थिति


निकाय       इस साल रैंक         गत वर्ष


देहरादून        124                  384


रुडकी           131                   281


काशीपुर        139                   304


हल्द्वानी       229                  350


हरिद्वार        244                  376


रुद्रपुर           316                   403