सियाचिन वारियर्स
कैसे दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध के मैदान पर विपरीत और सबसे खराब मौसम की स्थिति में भी 19600 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सैनिकों को जोखिमों से गुजरना पड़ता है...
इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति पर बायोपिक बनाने की घोषणा के बाद नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी एक बार फिर निर्माता महावीर जैन के साथ मिलकर धैर्य और दृढ़-संकल्प की कहानी सियाचिन वॉरियर्स' पर्दे पर लाने जा रहे हैं। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर सियाचिन की एक तस्वीर पोस्ट कर इस फिल्म का ऐलान खास तौर पर 3 फरवरी को किया। दरअसल, 4 साल पहले 3 फरवरी 2016 को सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी भाग में भयानक हिमस्खलन के बाद भारतीय सेना की छठी मद्रास रेजिमेंट के जेसीओ सहित 10 सिपाही बर्फ के नीच जिंदा दब गए थे। बचाव कार्य में लांस नायक हनुमंथप्पा 25 फीट बर्फ के नीचे जीवित पाए गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया मगर उनके प्रमुख अंगों के खराब हो जाने और दिमाग में ऑक्सीजन की कमी की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।
अविश्वसनीय सच्ची कहानी
फिल्म सियाचिन वॉरियर्स' (वर्किंग टाइटल) 2016 के सियाचिन ग्लेशियर पर हुए हिमस्खलन की अविश्वनीय सच्ची कहानी पर आधारित है। यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध के मैदान पर विपरीत और सबसे खराब मौसम की स्थिति में भी 19600 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सैनिकों को जोखिमों से गुजरना पड़ता है। फिल्म में 3 फरवरी 2016 के हिमस्खलन से जुड़ी सभी सच्ची घटनाए दिखाई जाएंगी।
संजय शेखर का निर्देशन
निर्माता तिवारी दंपति और महावीर जैन की दस फिल्म के कलाकारों का चुनाव अभी नहीं हारे लेकिन उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए दनिया के मशहूर प्रशिक्षकों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। फिल्म को 'दंगल' और 'छिछोरे' के लेखक पीयूष गुप्ता लिख रहे हैं। पीयूष की इन दोनों फिल्मों के निर्देशक नितेश तिवारी ही थेमगर सियाचिन वारियर्स' का निर्देशन प्रसिद्ध विज्ञापन फिल्म निर्माता संजय शेखर शेट्टी करेंगे। यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म होग।