उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठंड

 पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। अगले 2 दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि धुंध के कारण हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर सुबह बेहद कम दृश्यता रही। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों में नारनौल सबसे अधिक ठंडा स्थान रहा। पंजाब में लुधियाना सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने को संभावना है। इसके अलावा पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है।