जर्मनी को पछाड़कर 2028 में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत भारत 26


भारत 2026 में जर्मनी को पछाड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और वर्ष 2034 में जापान को पछि छोड़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है । एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत 2026 तक 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। हालांकि, सरकार ने देश को 2024 तक 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया हैब्रिटेन स्थित सैंटर फोर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च (सी.ई.बी.आर) की रिपोर्ट वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2020' के अनुसार, "भारत 2019 में ब्रिटेन और फ्रांसदोनों को निर्णायकतौर पर पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। "सी.ई.बी.आर ने कहा कि जापान, जर्मनी और भारत में अगले 15 साल तक तीसरे स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा चलेगी। भारत 26