ईल्य एयरलाइंस ने भारत के लिए सेवा की शुरू
नई दिल्ली, अमरीका की निजी विमान सेवा कंपनी ईल्य एयरलाइंस ने मुम्बई और न्यूयॉर्क के बीच नॉनस्टाप उड़ान के साथ आज से भारत से अपनी सेवा शुरू की। एयरलाइन ने बताया कि इसमें मुख्य कैबिन में 122 सीटें ईल्य कंफर्ट प्लस श्रेणी में 90 सीटें, डेल्या प्रीमियम श्रेणी में 45 सीटें और ईल्य वन सूट में 23 सीटें हैं। मुम्बई हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क जेएफके हवाई अड्डे के लिए 16 घंटे की उड़ान आधी रात को 1255 बजे रवाना होगा। वापसी का उड़ान स्थानीय समयानसार रात 9 बजे न्यूयार्क से चलकर अगले दिन रात 10.35 बजे मुम्बई पहुंचेगी।