दुनिया में मुकेश अंबानी का दबदबा इस साल 1.21 लाख करोड़ बढी सम्पत्ति

नई दिल्ली एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का दबदबा दनिया में दिखाई दिया क्योंकि उनकी सम्पत्ति में जेफ बेजोस व जैक माँ से ज्यादा का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति इस साल 23 दिसम्बर तक तकरीबन 17 अरब डॉलर (1.21 लाख करोड़ रुपए) बढ़ी है। इसके चलते उनकी नैटवर्थ 61 अरब डॉलर (4.34 लाख करोड़ रुपए) हो गई। यह जानकारी ब्लुमबर्ग बिलियनेर्स इंडैक्स में सामने आई है। मकेश अंबानी के मुकाबले में अलीबाबा के फाऊंडर जैक मा की संपत्ति 11.3 अरब डॉलर बढ़ी (80,483 करोड़ रुपए), जबकि जेफबेजोस को 13.2-अरब डॉलर (94,000 करोड़ रुपए) की क्षति हुई।


रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 61.54 लाख करोड़ रुपए का कर्ज रिलांयस जियो के देशभर में 35 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं । जियों ने सितंबर तिमाही में 9.96 अरब रुपए की नैटईकम की थी। इसके बावजूद कम्पनी पर बढ़ता कर्ज इन्वैस्टर्स को परेशान करता रहा है। पिछले पांच साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने -76 अरब डॉलर खर्च किए हैं। कम्पनी पर मार्च 31 तक 1.54 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।


रिलायंस के शेयर्स में आया 40 प्रतिशत का उछाल


ब्लूमवर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी की संपत्ति में इस इजाफे के पीछे प्रमुख वजह रही उनकी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 40 प्रतिशत का उछाल। यह उछाल इस अवधि में देश के बैंचमार्क एस.एंड पीबीएसई सेंसेक्स इंडैक्स के मुनाफे के दोगुने से भी ज्यादा है। इन्वैस्टर्स रिलायंस पर पैसा लगा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि टेलीकंयनिकेशंस और रिटेल जल्द ही मोटा पैसा बरसाएंगे। देश में एमेजॉन की तर्ज पर लोकल ई-कॉमर्स खड़ा करने के लक्ष्य के तहत अंबानी ने जियो पर अब तक तकरीबन 50 अरब डॉलर खर्च किए हैं। इसका नतीजा यह हआ है कि 3 साल में जियो इस क्षेत्र में नंबर 1 हो गया है।