हिसार एयरपोर्ट से उड़ी पहली फ्लाइट
पांच साल पहले जो सपना शहरवासियों ने देखा था वह आज पूरा हो गया है। हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए पहली उड़ान शुरू हो चुकी है। खुद मुख्यमंत्री अपने पैसों से टिकट खरीदकर विमान में बैठकर चंडीगढ़ गए हैं। हिसार से चंडीगढ़ हवाई सेवा शुरू होने के बाद हिसार की चंडीगढ़ की दूरी महज 45 मिनट की रह जाएगी।
इससे पहले चंडीगढ़ जाने के लिए सड़क मार्ग से पांच घंटे का सफर तय करना होता था। हिसार से चंडीगढ़ के लिए कोई सीधी रेल सेवा भी नहीं है। महज 1674 रुपये किराया देकर चंडीगढ़ जा सकते हैं। स्पाइस जेट लिमिटेड के सात सीटर विमान आज से रोजाना उड़ान भरेंगे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री ने पहली हवाई सेवा और फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) का शुभारंभ किया।