पपीता- मोटापा और स्किन प्राब्लम्स के लिए रामबाण
Photo by Miguel Maldonado on Unsplash
पपीते को पेट के लिए वरदान माना गया है। कहते हैं रोगों को दूर करने के लिए पपीते का सेवन करना लाभदायक होता है।
1. पपीते के सेवन से पाचनतंत्र ठीक होता है। पपीते का रस अरूचि, अनिद्रा दूर करता है। नींद का न आना, सिर दर्द, कब्ज, दस्त आदि रोगों को ठीक करता है। पपीते के रस का सेवन करने से खट्टी डकारें बंद हो जाती हैं।
2. पपीता पेट रोग, हृदय रोग, आंतो की कमजोरी आदि दूर करता है। पके या कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खाना इन रोगों में लाभकारी होता है। हृदय रोगियों के लिए भी पपीता काफी लाभदायक होता है।
3. पपीते के पत्तों के उपयोग से उच्च रक्तचाप में लाभ होता है और हृदय की धड़कन नियमित होती है। पपीते में विटामिन ए,बी, डी, प्रोटीन, कैल्सियम, लौह-तत्व आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
4. पपीता वीर्य को बढ़ाता है, पागलपन को दूर करता है, यह वत दोषों को नष्ट करता है। इसके सेवन से जख्म भरता है और दस्त व पेशाब की रूकावट दूर होती है।
5. कच्चे पपीते का दूध त्वचा रोग के लिए बहुत लाभकारी है। पका पपीता पाचन शक्ति को बढ़ाता है भूख को बढ़ाता, मूत्राशय के रोगों को नष्ट करता है, मोटापे को दूर करता है। पपीता कफ के आने वाले खून को रोकता है एवं खूनी बवासीर को ठीक करता है।
6. इसमें पेप्सिन नामक तत्व पाया जाता है। जो भोजन को पचाने में मदद करता है।
7. पपीता खाने से वजन कम होता है। पपीता का सेवन रोज करने से पाचन शक्ति में वृद्धि होती है चूंकि सारे रोगों का कारण पेट के सही न होने के कारण होता है इसलिए पपीते का सेवन रोज करना चाहिए।
8. पपीते का प्रयोग लोग फेस पैक में करते हैं झुर्रिया, पपीते से घटते हैं। अच्छे पके हुए पपीते के गुर्दे को उबटन की तरह चेहरे पर लगाए। आधा घंटा लगा रहने दे। जब वह सूख जाये तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें तथा मूंगफली के तेल से हाथ, चेहरे पर मालिश करें। ऐसा कम से कम एक महीने तक नियमित करें। पपीता त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। पपीते के कारण आंख के नीचे के काले घेरे दूर होते हैं।
9. कच्चे पपीते के गूदे को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाने से कील-मुहांसो का अंत होता है।
10. कच्चे पपीते की सब्जी खाने से याददाश्त बढ़ती है। जबकि पपीते का जूस पीने से मनुष्य में यौनशक्ति बढ़ जाती है। पपीता ऐसा फल है जो न तो काफी महंगा होता है और न ही मुश्किल से मिलता है इसलिए पपीते का सेवन हर रोज करना चाहिए। सिर्फ एक महीने नियमित रूप से आप पपीता खाईए फर्क आप खुद ही महसूस करेंगे।
11. समय से पूर्व चेहरे प रझुर्रिया, पपीते से घटते हैं। अच्छे पके हुए पपीते के गुर्दे को उबटन की तरह चेहरे पर लगाए। आधा घंटा लगा रहने दे। जब वह सूख जाये तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें तथा मूंगफली के तेल से हाथ, चेहरे पर मालिश करें। ऐसा कम से कम एक महीने तक नियमित करें।