दहीं के फायदे



Image by Bogdan Sanfira, Pixabay


दही जो घर-घर काफी प्रचलित है। आपको हम एक खास बात बताते हैं। अगर आप दही का सेवन रोज करते हो तो आप शरीर में फैले हुए अपने कोलेस्ट्राल की मात्रा कम कर सकते हैं। जानकर हैरत होती होगी कि दही में दूध से ज्यादा कैलशियम की मात्रा होती है। दही में प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फॉस्फोरस आदि के अलावा कई अन्य प्रकार के विटामिन्स भी होते हैं।


1. दही खाने से आप स्वस्थ और शांत रहते हैं।


2. साथ ही दही पेट के लिए काफी अच्छी होती है जो खाने को पचाने का काम करती है।


3. दही से रंगत भी निखरती है।


4. दही कब्ज के रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नही है।


5. दही शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है इसलिए दही का प्रयोग उस व्यक्ति को जरूर करना चाहिए जो भरी दोपहर में काम करने निकलते हैं।


6. दही खाने से व्यक्ति को लु नही लगती है। इसके अलावा दही सौंदर्य दृष्टिकोण से भी अच्छा होता है।


7. दही से बालों का झड़ना कम होता है। दही से बाल काले मुलायम और रूसी मुक्त हो जाते हैं।


8. दही को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे का भी अंत होता है। इसके साथ ही दही से मुंह के छाले भी दूर होते हैं। इसलिए अगर आप दूध नहीं पीते हैं तो न सही आज से आप दही का सेवन शुरू कर दीजिए।