उपहार जो लेने और देने वालों की किस्मत चमका दें
Photo by Kira auf der Heide on Unsplash
अगर आप अपने किसी खास व्यक्ति के यहां किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जा रहे हैं और गिफ्ट को लेकर ऊहापोह है तो चिंता न करें, आप उन्हें ज्योतिष के अनुसार ऐसा उपहार दें जिससे आपकी और उपहार लेने वाले दोनों की किस्मत चमक जाएगी।
हमारे समाज में उपहार लेने और देने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। उपहार लेना और देना शुभ कामना और अपनी मन की भावना व्यक्त करने का एक सभ्य तरीका है। उपहार कई अवसरों पर दिए जाते हैं। अगर ज्योतिष की माने और उपहार राशि के अनुसार दिए जाए तो लेने वाले और देने वाले दोनों अपनी किस्मत बदल सकते हैं, दोनों को इस बात का फायदा होगा। तो आइए जाने किसे कौन सा उपहार दें...
1. मेष राशि- इन लोगों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। इन्हें जिंक धातु की बनी वस्तुएं, लाल रंग की वस्तुएं, लाल रंग के वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं एवं शो पीस आइटम दिया जाना चाहिए।
2. वृषभ राशि- इन लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता हैइन्हें परफ्यूम, कैसेट, सी.डी, रेशमी वस्त्र, संगमरमर की कोई भी मूर्ति दी जा सकती है।
3. मिथुन राशि- इन लोगों पर बुध ग्रह का । अधिकार है। इन लोगों को आप सुंदर पैनसेट, खेलकूद का सामान, हरे रंग की कोई भी वस्तु, कोई सीनरी या फोटो जिसमें हरियाली दिखाई दे। पन्ने की अंगूठी, जेड के आभूषण आदि भेंट कर लाभ उठा सकते हैं।
4. कर्क राशि- इन लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है। इन्हें चांदी की बनी वस्तुएं, सीप के बने उपहार, झरने या पानी बह रहा हा ऐ सा चित्र, आइसक्रीम, चॉकलेट और पानी से संबंधित वस्तुएं, वाहन आदि उपहार में दें।
5. सिंह राशि- इस राशि के लोग सूर्य से प्रभावित होते हैं। इन्हें साधारण वस्तुएं पसंद नहीं आती हैं इन्हें विशेष उपहार की इच्छा रहती है जैसे सोने की चेन या आभूषण आदि। इन्हें माणिक, ताम्बे के शो पीस, सुनहरे रंग की वस्तु और विज्ञान से संबंधित उपहार दे सकते हैं। ऐसा चित्र भी दे सकते हैं जिसमें जंगल हो ।
6. कन्या राशि- कांसे से बनी मूर्तियां, हरे वस्त्र, गणेश जी की मूर्ति या फोटो, उपन्यास या पुस्तक या लेखनी व पढ़ाई-लिखाई से जड़ी चीजें ही उपहार में देनी चाहिए।
7. तुला राशि- इस राशि के लोग भी शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। तुला राशि वालों को कंगन, चूड़ी, सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं, वस्त्र आभूषण आदि दे सकते हैं। कार और हीरों का हार आदि सुंदर उपहार देना चाहिए।
8. वृश्चिक राशि- ऐसी तस्वीर जिसमें शोर्य और वीरता से संबधित चित्र हो, मिठाई का डिब्बा, हनुमान जी की फोटो या मूर्ति, हनुमान चालीसा, मूंगे की मूर्ति, ताम्बे की मूर्ति या ताम्बे का कोई पात्र उपहार में दिया जा सकता है।
9. धनु राशि- इन लोगों पर बृहस्पति ग्रह का असर होता है। इस राशि वालों को कोई भी राजसी चिन्ह, पुस्तकें सोने की चेन या आभूषण, साहित्य, शास्त्र, पूजा पाठ की वस्तुएं आदि दे सकते हैं।
10. मकर राशि- इस राशि के लोग शनि द्वारा संचालित और प्रभावित होते हैं। मकर राशि के लोगों को बिजली के उपकरण, लोहे का सामान, अच्छी किस्म की शराब आदि उपहार में दें।
11. कुंभ राशि- इस राशि वाले लोगों को जूते, चप्पल, ब्रेसलेट की माला, छाता, बर्तन, पत्थर की आइटम उपहार में दे सकते हैं।
12. मीन राशि- सोने की आइटम, कम्प्यूटर संबंधी, बुद्धा या भगवान संबंधी मूर्ति या साहित्य और ऐक्वेरियम आदि भी दे सकते हैंजब आप कोई उपहार किसी को देते हैं तो यह आपमें और उपहार पाने वाले में खुशी का संचार करता है और खुश होने से आपकी बुद्धि अपेक्षाकृत बढ़िया तरीके से काम करती है। जिससे किस्मत भी चमकती है।