एस्ट्रो बताए- कौन-सा पेड़ लगाएं



प्रकृति का भी एस्ट्रो में अपना महत्व है। चाहे खानपान हो या फूल हर वस्तु किसी न किसी तरह से ग्रहों से जुड़ी है और इस तरह हर मनुष्य प्रकृति की सेवा करके ग्रहों को सुधार सकता है। आइए हम जाने की वृक्ष किस तरह ग्रहों से जुड़े हैंकुल नौ ग्रह ऐसे हैं जिन्हें अलग-अलग राशि का स्वामित्व प्राप्त है। हम ग्रहों के आधार पर जानेंगे कि किस व्यक्ति को कौन-सा पौधा लगाना चाहिए।


1. यदि आपकी राशि सिंह हैं तो मुख्य ग्रह सूर्य है, अतः आपको मुख्य रूप से बेल का वृक्ष लगाना चाहिए और इसकी कमज़ोर होने की स्थिति में बेल का फल दान करना चाहिए।


2. यदि आपकी राशि कर्क है तो आपका मुख्य ग्रह चंद्रमा है। ऐसी स्थिति में शरीफा और रसभरी या खिरनी के पेड़-पौधे लगाने चाहिए, साथ ही इन्हीं फलों का दान करना चाहिए।


3. यदि आपकी राशि मेष या वृश्चिक है तो मुख्य ग्रह मंगल होगा। अतः आपको अनार का पेड़ लगाना चाहिए और इसकी कमजोरी की स्थिति में अनार को खाना और दान करना चाहिए।


4. यदि कन्या राशि है या मिथुन, तोआपका मुख्य ग्रह बुध है। ऐसे में संतरा, नींबू और मौसमी के पेड़ लगाने चाहिए। 5. यदि आपकी राशि धनु या मीन है तो गुरू आपका ग्रह है। ऐसे में केले का पेड़ लगाना और उसकी पूजा करना व केले का दान करना चाहिए, इसके अलावा बरगद का पेड़ भी लगा सकते हैं।


6. यदि आपकी राशि वृषभ या तुला है तो शुक्र आपका मुख्य ग्रहहै। अतः आपके लिए नारियल का पेड़ लगाना अच्छा होगा। इसके अलावा आम और पपीते के पेड़ लगाने से भी लाभ होगा।


7. यदि आपकी राशि मकर या कुंभ है तो शनि आपका मुख्य ग्रह है। ऐसे में पीपल और नीम का पेड़ अवश्य लगाएं।


8. घर के दक्षिण पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना माना जाता है, इसलिए यहां चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाने चाहिए।


9. मुरझाए हुए या सूख गए पौधे को तुरंत हटा देना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा एक्टिव हो जाती है।


10. घर के सामने वाले हिस्से में कांटेदार या नुकीले पत्तों वाले पौधे नही लगाने चाहिए। वे नकारात्मक ऊर्जा की मदद करते हैं।


11. चढ़ने वाली बेलें जिन्हें अंग्रेजी में क्लाइम्बर्स कहा जाता है जैसे मनी प्लांट। ऐसे पौधों को कोने में लगाकर उसकी उदासीनता को कम किया जा सकता है। यदि ग्रह की स्थिति अच्छी है तो पेड़ लगाकर इनका सेवन करें अन्यथा यदि स्थिति पाप प्रभाव में अच्छी नहीं है तो फलों का दान करें, इन्हें खाएं नहीं ।