आवाज़ से जाने किसी का भी व्यक्तित्व


आवाज से जाने किसी का भी व्यक्तित्व


जी हां, हम यहां आपको कुछ ऐसे ट्रिक बता रहे हैं जिनसे आप किसी का भी करैक्टर आसानी से जान जाएंगे। हमसे मिलने वाले कई लोग ऐसे हैं जिन पर हमको शक होता है लेकिन अक्सर हम निश्चित नही कर पाते कि हम सही है या गलत। हम रोज़ अनजान लोगों से मिलते हैं, उनको जानना चाहते हैं लेकिन वो कैसे हैं? यह समझना अक्सर मुश्किल जो जाता है। अगर आप किसी का भी करैक्टर जानना चाहते हैं तो आवाज से या किसी के बोलने के स्टाइल से आप आंख बंद करके भी पता कर सकते हैं कि कौन कैसा है। आवाज का ज्योतिषीय महत्व भी है। ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति की आवाज़ से काफी हद तक उसका स्वभाव भी जाना जा सकता है।


1. कुछ लोग इतनी तेजी से बोलते हैं। कि किसी को पता भी नहीं चलता कि वे क्या बोलना चाहते हैं। ऐसे जातक में न तो किसी बात को सीमित रखने का तरीका हैऐसे लोग धोखेबाज़ होते हैं।


2. कुछ लोग बहुत गंभीर तरीके से बोलते हैं। ऐसे लोग अनुशासनप्रिय होते हैं। मनन तथा चिंतनप्रिय होने के साथ ही गंभीर सौम्य एवं धैर्यवान व उदार चरित्र के होते हैं।


3. इसके विपरीत धीमे स्वर, हकला कर असंतुलित व तारतम्यहीन बोलने वाले लोग ज्यादा बुद्धिमान नहीं होते हैं। संकुचित प्रवृति के होते हैं। यह अपने आप को पूरे आत्मविश्वास से प्रस्तुत नही कर पाते हैं।


4. नारी की वाणी, आदि सामान्य से अधिक ऊँची है तो उसमें अहंकार, अनुशासन और नेतृत्व की क्षमता होती है। सामान्य से कम स्वर वाली स्त्री में असत्य, निंद्रा, भ्रम, कलह, आत्मप्रशंसा आदि दुर्गण होते हैं।


5. ऊँचे स्वर में बोलने वाले लोग जहां भी जाते हैं वहां अपनी विशेष छाप छोड़ना चाहते हैं। लोगों का ध्यान अपनी बात और आकर्षित करने में इन्हें मजा आता है। इन्हें दूसरों से अपनी बात मनवाने में और अपना पक्ष मजबूती से सामने रखने में गर्व महसूस होता है।


6. कुछ लोग जब बोलते हैं तो उनकी वाणी में कर्कशता एवं टूटापन होता है। ऐसे जातक क्लेशप्रिय, दुखी एवं लक्ष्यहीन होते हैं।


7. कोयल के समान वाणी वाले लोग या स्त्री को सर्वगुण संपन्न माना गया है।